गया के डेल्हा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट कांड में 1 महिला सहित 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने मंगलवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादिनि के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया।जिसमे बताया कि उसका पुत्र शाम में शौच से अपने घर लौट रहा था।उसी समय रास्ते में करण कुमार अपने सहयोगियों के साथ आकर गाली गलौज करते हुए गोली मार दिया।