सिकंदराराऊ: चमरौली के पास डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन को रौंदा, एक की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
चमरौली के पास बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में रजापुर के मोनू यादव की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र अमोल यादव और गंगासिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों के द्वारा शव रखकर हाईवे जाम कर दिया और अंडरपास की मांग करने लगे। अधिकारियों ने बमुश्किल समझा बुझाकर जाम को खुलवाया और शव को पोस्टपार्टम के लिए भेजा है।