शिवपुरी नगर: दादूखेड़ी में प्यार की 'अग्निपरीक्षा': परिवार की बंदिशें तोड़ रचाई शादी, अब जान बचाने के लिए छिप रहे प्रेमी
शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम दादूखेड़ी के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए परिवार की बंदिशों को तोड़ते हुए ग्वालियर में प्रेम विवाह कर लिया। बबीता जाटव और सोनू जाटव ने पिछले साल 26 जनवरी को शादी की थी, लेकिन यह शादी उनके परिवारों को रास नहीं आई। बबीता ने बताया कि उनकी उम्र 19 साल है