चरखारी: चरखारी ब्लॉक में समय पर पंचायत चुनाव न होने पर प्रधान हुए आन्दोलित, सौंपा ज्ञापन
समय पर ग्राम पंचायत चुनाव न होने के कारण नाराज प्रधानों ने चरखारी ब्लाक परिसर में एकत्रित होकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तले मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंप कर माँग की कि वर्तमान प्रधानों को या तो प्रसाशक नियुक्त किया जाये या उनका कार्यकाल बढ़ाया जाये।मौके पर बालकिशन अहिरवार, नन्दराम सेन, काशी प्रसाद आदि प्रधान मौजूद रहे।