राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सैदपुर तहसील सभागार में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव और तहसीलदार हिमांशु सिंह के नेतृत्व में नगर में विधिक साक्षरता रैली भी निकाली गई।