नकुड: ईदगाह चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, राहगीरों ने भागकर बचाई जान
कस्बा तीतरो के ईदगाह चौराहे पर एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची