महोबा: कबरई के मकरबई गांव में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नशे का आदी था युवक, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jun 20, 2026 महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम मकरबई यादव खुड़ा निवासी कल्लू यादव पुत्र केशू यादव शुक्रवार शाम मकरबई अंडर पास के पास झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी वंदे भारत ट्रेन से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि कल्लू नशे का आदी था और घटना के वक्त भी नशे में था।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।