ललितपुर: बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास हीरो पार्ट्स की दुकान से ₹125000 की चोरी मामले में नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित ने अनशन की दी चेतावनी
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास स्थित हीरो पार्ट्स की दुकान पर अज्ञात चोर द्वारा ₹125000 की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसको लेकर पीड़ित नेहरू नगर निवासी ने सदर कोतवाली में शिकायत दी और उक्त मामले में जानकारी देते हुए बताया अगर मामले का खुलासा नहीं होता है, तो वह आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होगा, जिसकी चेतावनी दी है।