आरा: चंदवा महादलित टोला व कुष्ठ आश्रम में समाजसेवी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता ने जरूरतमंदों के बीच खाना और कंबल का किया वितरण
Arrah, Bhojpur | Dec 16, 2024 जिले के चर्चित समाजसेवी रामअवध सिंह के पुण्यतिथि के मौके पर हजारों लोगों को खाना खिलाया गया और कंबल का वितरण किया गया ,रामअवध सिंह के पोते एवम प्रसिद्ध समाजसेवी गुड्डू सिंह बबुआन के द्वारा आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आरा के चंदवा महादलित टोले में सभी लोगो को भोजन कराया गया उनको विधिवत रूप से खाना खिलाने के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।