बाह: गांव फरेरा के पास सड़क पार करते समय ऑटो रिक्शा ने बच्चों को मारी टक्कर गंभीर घायल
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव फरेरा के पास एक सड़क हादसे का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें सड़क पार करते समय एक बच्चे को ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी,टक्कर लगने की वजह से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बच्चे को गंभीर चोटें आईं है। आनन फानन में परिजनों ने तत्काल घायल बच्चे को सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार जारी है।