शिवपुरी नगर: महुआखेड़ा गांव में ₹7 लाख के विवाद में बुलाई समाज की पंचायत, बैठक से पहले ही युवक पर सरेराह चलाई गोली
शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में 7 लाख रुपए के लेन-देन के विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई समाज की पंचायत से पहले ही गोली चल गई। बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक पर कट्टे से फायर कर दिया, जिससे उसके पैर में छर्रे लग गए। घायल युवक को पहले पिछोर स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया।