लखनऊ के इटौंजा थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में टीम ने सक्रियता दिखाते हुए फरार चल रहे वीरेन्द्र रैदास (32) निवासी दुगवर मजरा बीरमपुर, थाना सैरपुर को उसके घर से दबोच लिया।