पालोजोरी: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने पालोजोरी क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर अपराध करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया
देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने पालोजोरी क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर अपराध करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के असहना गांव निवासी वसीम अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए। आरोपी को पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया ।