सवायजपुर: पचदेवरा क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर किशोरी से मारपीट, गर्दन पर रगड़ा गंडासा, वीडियो हुआ वायरल
पचदेवरा थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में झाड़-फूंक के नाम पर एक नाबालिग किशोरी के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस घटना का वीडियो भी सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पहले ही पीड़िता की मां की तहरीर पर पुजारी और उसके पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।