फतेहपुर के बिन्दकी तहसील में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार कि आत्महत्या मामले को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आवाहन पर महोबा जनपद कि सभी तहसीलों में लेखपालों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप बिन्दकी तहसील में तैनात एसडीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।