मोहड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को संकुल स्तर से चयनित विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संकुलों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान और गणित विषयों पर आधारित अपने नवाचारी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया।