सहारनपुर: सुरक्षा बहाली को लेकर भीम आर्मी अध्यक्ष विनय रतन ने डीएम-डीआईजी से की मुलाकात, चंद्रशेखर आजाद से विवाद पर दिया जवाब
सहारनपुर में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन गुरुवार दोपहर 12 बजे सुरक्षा बहाली की मांग को लेकर डीएम और डीआईजी से मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले दो-तीन वर्षों से सुरक्षा मिली थी, लेकिन हाल में इसे हटा दिया गया। उन्होंने खुद को खतरा बताते हुए सुरक्षा दोबारा देने की मांग की।