फतेहपुर: सुल्तानपुर के सरायं में उर्स मेले के दौरान दबंगई, दो युवकों पर किया गया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
सरायं उर्स मेले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मेले में घूम रहे दो युवकों पर क्षेत्र के ही कुछ चिन्हित दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने दोनों युवकों को इस कदर बेरहमी से पीटा कि उनके मुंह से खून निकलने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल, घायलों के परिजनों की ओर से स्थानीय थाने में नामजद तह