धरवाडीह के सुजानी विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों और ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास।
देवघर:–अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को धरवाडीह ग्राम पंचायत अंतर्गत सुजानी स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीएससी केंद्र संचालक मो. ईरफान शेख के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान विद्यालय के बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रतिभागियों को योग के महत्व और स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने के फायदे भी बताए गए।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई। वहीं योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।
#InternationalYogaDay #yogdiwas #school #students #deoghar
Deoghar, Deoghar | Jun 21, 2026