गिरिडीह: रेड क्रॉस के चेयरमैन ने टावर चौक पर जरूरतमंदों को नए-पुराने कपड़े और मिठाई के पैकेट किए वितरित
दीपावली को देखते हुए रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने टावर चौक पर रविवार को 12 बजे जरूरतमंदों के बीच नए-पुराने कपड़ो के साथ मिठाई पैकेट का वितरण किया गया। कपड़े व मिठाई पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर अलग मुस्कान देखी गयी। बच्चों के बीच सवाल-जवाब खेल का आयोजन कर मिठाई के पैकेट बांटे गए।