सहारनपुर: रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर खुलेआम बिक रहा नशा, मानवाधिकार संगठन ने एसएसपी से सख्त कार्रवाई की मांग की
सहारनपुर में बढ़ते नशे के कारोबार और उससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों को लेकर बुधवार को मानवाधिकार सेवा सुरक्षा संगठन ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संगठन के कार्यकर्ता पुलिस लाइन पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जिले में सक्रिय नशा तस्करों व उनके संरक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।