बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने 58 लीटर विदेशी शराब बरामद की, एसपी ने दी जानकारी
साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने 58 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर 58 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.