सहारनपुर: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले राजन को कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र से किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। एसपी नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार शाम 4:00 बजे नवाबगंज चौक से अभियुक्त राजन पुत्र मुकेश निवासी ग्राम पथरवा, थाना बेहट को गिरफ्तार किया।