मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: कुएं में मिली 15 वर्षीय किशोरी का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुरा वन पंचायत के नवाडीह गांव में 15 वर्षीय किशोरी रेशम कुमारी की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव के समीप स्थित एक सरकारी कुएं से उसका शव बरामद होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों के अनुसार, रेशम कुमारी मंगलवार शाम से घर से लापता थी। देर