सहजनवा: प्रार्थना सभा में धर्मांतरण की आशंका पर हंगामा, छह लोग हिरासत में, सहजनवां थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
सहजनवां क्षेत्र के धुसियापार गांव में रविवार को ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण की आशंका को लेकर हंगामा मच गया। मौके पर पहुंचे सनातन उत्थान संगठन के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सहजनवां थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया।