हैदरगढ़: बरांवा गांव में पिता की डांट से नाराज युवक ने लगाई फांसी, परिजनों और मजदूरों ने बचाई जान, जिला अस्पताल किया रेफर
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बरांवा गांव में सोमवार को एक युवक ने पिता की डांट से नाराज होकर फांसी लगाने का प्रयास किया। परिजनों और मौके पर मौजूद मजदूरों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बरांवा गांव की है।