मुरैना नगर: चंबल में हाईटेंशन टावर पर बड़ा हादसा टला, सिकरोदा के पास तार बदलते समय करंट लगने से कर्मचारी गिरा, बाल-बाल बची जान
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित सिकरोदा नहर के पास आज दोपहर हाईटेंशन टावर पर काम के दौरान एक कर्मचारी करंट लगने से नीचे गिरकर घायल हो गया। वह कोलकाता की कंपनी के साथ तार बदलने का कार्य कर रहा था। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल खतरे से बाहर है।