#जंगली जानवर की तलाश में सर्च अभियान तेज
#बीदासर के दूंकर की रोही क्षेत्र में जंगली जानवर की मूवमेंट के बाद वन विभाग ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। रेंजर बाबूलाल बिश्नोई ने बीकानेर से पिंजरा मंगवाया है, जिसे मंगलवार को जानवर की ताजा लोकेशन के आधार पर लगाया जाएगा। वन विभाग की टीम सलीम जी व नूर जी की खान के पास मिले पगमार्क के आधार पर लगातार निगरानी कर रही है।