चूरू: राजलदेसर में अज्ञात वाहन की टक्कर से टैम्पो चालक की मौत, घायल को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Oct 18, 2025 चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में शनिवार को एनएच 11 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टैम्पो ड्राइवर की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गम्भीर घायल हो गया। गम्भीर घायल को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया।