चूरू: अग्रसेन नगर फाटक पर रोडवेज बस में हुई तोड़फोड़, किराया मांगने पर परिचालक पर पाइप से किया गया हमला
Churu, Churu | Oct 18, 2025 चूरू के अग्रसेन नगर फाटक के पास शनिवार को रोडवेज बस में बैठे युवकों से किराया मांगना परिचालक को भारी पड़ गया। किराया मांगने से नाराज युवकों ने बस को रुकवाकर परिचालक पर पाइप से हमला कर दिया और बस के शीशे तोड़ दिए। हमले में परिचालक घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।