चूरू: मीना मस्जिद के पास मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, भेजा गया जेल
Churu, Churu | Oct 18, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की नियत से किए गए हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली एएसआई सुरेश कुमार ने शनिवार सुबह बताया कि वार्ड संख्या 25 के आसिफ ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि 19 सितंबर 2025 की रात वह काम से घर लौट रहा था।