चूरू: गांव घंटेल के खेत में पिता-पुत्र पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Oct 18, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव घंटेल के खेत में काम करते समय पिता-पुत्र पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। दोनो को गम्भीर हालत में परिजनों ने निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने दोनों का ईलाज किया। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में घायल घंटेल निवासी 45 वर्षीय भागुराम ने घटना की जानकारी दी।