पहाड़ी: पहाड़ी में ईओ के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा, बाजार बंद
पहाड़ी कस्बे में नगरपालिका ईओ राजकुमार चौधरी के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ईओ बेवजह नोटिस देकर उन्हें परेशान और डराने का काम कर रहे हैं। बाजार चौराहे पर जुटकर नारेबाजी करते हुए उन्होंने तबादले की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार रात 9 बजे भी विरोध जारी।