मंझनपुर: मंझनपुर मुख्यालय में जेसीबी यूनियन की बैठक सम्पन्न, पुलिस पर उत्पीड़न का लगाया आरोप
मंझनपुर के एक रेस्टोरेंट में जेसीबी यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेसीबी संचालकों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि ईंट भट्ठा संचालक शासन के नियमों के तहत रॉयल्टी जमा कर खनन की अनुमति प्राप्त करते हैं, लेकिन इसके बावजूद मिट्टी की निकासी में बाधाएं उतपन्न की जा रही है।