एटा: नाले उफान पर, सड़कों पर गंदगी का अंबार: कचहरी रोड से लेकर अलीगंज रोड तक बदहाल हालात, एटा नगर पालिका की लापरवाही उजागर
Etah, Etah | Apr 10, 2026 जनपद एटा में सफाई व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुलती नजर आ रही है। शहर के कई प्रमुख और व्यस्त इलाकों में नाले-नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। जलभराव, बदबू और गंदगी के चलते आम लोगों का जीना दूभर हो गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं दिख रहा है।सबसे चिंताजनक स्थिति कचहरी रोड स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर