बांदा: शहर के न्यू मार्केट इलाके में नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला, मायके पक्ष ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया
Banda, Banda | Nov 5, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू मार्केट इलाके में बुधवार को एक नव विवाहिता का उसके कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फांसी के फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का नाम सलोनी था।