श्योपुर। निराश्रित मवेशियों की समस्या को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भंग करने का आरोप कांग्रेस पर लगा है। शनिवार को दोपहर 03 बजे कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।