मुशहरी: कल्याणी चौक पर भाड़े पर दिए ठेले का बकाया लेने आए युवक से मारपीट, रुपए छीने
नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक पर भाड़े पर दिए ठेले का बकाया पैसा वसूलने पहुंचे बड़ी कर्बला निवासी मो. फूलबाबू की स्थानीय निवासी छोटू कुमार और अन्य ने मिल कर पिटाई कर दी। आरोप के अनुसार पॉकेट में रखे 15 हजार रुपए छीन लिए। मारपीट और छिनतई मामले में मो. फूलबाबू ने छोटू कुमार, बिट्टू और अमित के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। जिसमें आरोपित