PDA रथ से गोरखपुर पहुंचे अखिलेश यादव, 20 किमी का करेंगे रोड शो
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव PDA रथ से गोरखपुर पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव यहां करीब 20 किलोमीटर का रोड शो करेंगे।
इस दौरान वह चौरी-चौरा में स्वतंत्रता सेनानी शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे और फिर लखनऊ रवाना होंगे।
अखिलेश यादव का यह दौरा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#AkhileshYadav #अखिलेशयादव #SamajwadiParty #समाजवादीपार्टी #PDA #Gorakhpur #UPPolitics #UPElection2027
Deoria, Deoria | Nov 18, 2026