धरियावद: कालीकांकर चारणीया में आयोजित महागैर कार्यक्रम में पुरुषों ने ढोल की थाप पर गैर नृत्य किया, महिलाओं ने धरुआ नृत्य किया
धरियावद की ग्राम पंचायत चारणीया के कालीकाकर में आज आदिवासी परिवार द्वारा महागैर नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुरुषों ने ढोलकी थाप पर पैरों में घुंघरू बांध आदिवासी पारंपरिक परिधान में हाथों में लट एवं तलवार लिए सामूहिक रूप से गैर नृत्य किया। वही महिलाओं ने भी सामूहिक रूप से ढोल की थाप पर धरुआ नृत्य किया। जिसको देखने के लिए भीड़ उमड़ी है।