मंझनपुर: मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को थाना मोहब्बतपुर पइंसा से गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने भेजा जेल
कौशाम्बी। मोहब्बतपुर पइंसा थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी पर मजदूरी के पैसे के विवाद में अपने साथियों के साथ हमला करने का आरोप है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था।