बैरसिया: पुराने शहर में शाम से भारी वाहनों की एंट्री बंद,मोहर्रम जुलूस को लेकर भोपाल में तीन दिन ट्रैफिक बदलेगा
Berasia, Bhopal | Jun 23, 2026 मोहर्म के अवसर पर शहर में निकलने वाले ताजिया जुलूसों को देखते हुए नगरीय यातायात पुलिस ने 24 जून से 26 जून तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। इस दौरान खासतौर पर पुराने शहर के प्रमुख मार्गों पर शाम 6 बजे के बाद यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए रूट डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे।