धमतरी: बकली और रावणगुड़ा में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, ग्रामीणों ने कार्रवाई के लिए कलेक्टर और एसपी से की शिकायत
धमतरी जिले के कुरूद ब्लाक के ग्राम बकली और रावणगुड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक युवक के द्वारा खुले आम अवैध रूप शराब बेचा जा रहा है। जिससे गांव का माहौल पूरी तरह से खराब हो गया है। जिसको लेकर गांव में एक बैठक रखकर शराब बेचने वाले युवक को शराब नहीं बेचने समझाइस दिया गया था। इसके बाद भी उसके द्वारा अवैध शराब गांव बेचा जा रहा है।