बेरमो: फुसरो में झारखंड तीसरा मोर्चा का किया गया गठन, पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो को सर्वसम्मति से बनाया गया संयोजक
Bermo, Bokaro | Jan 28, 2024 झारखंड तीसरा मोर्चा का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो को संयोजक मनोनीत किया गया। इस दौरान निर्वाचन आयोग में नामांकित 13 पार्टियों ने मिलकर मोर्चा बनाया। झारखंड तीसरा मोर्चा के नाम से इस मोर्चे का गठन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो ने किया।