बेरमो: ढोरी बस्ती,भारत माता विवाह मंडप का कमेटी का गठन नही होने तक बंद रहेगा--ग्रामीण ।
Bermo, Bokaro | Jan 27, 2024 ढोरी बस्ती में ग्रामीणों की एक मीटिंग कर निर्णय लिया गया है कि जब तक भारत माता विवाह मंडप के लिए कमेटी का गठन नहीं होगा तब तक विवाह मंडप बंद रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल से जगन्नाथ राम देख भाल करते थे। लेकिन लेखा-जोखा कुछ भी नहीं है और भवन का चाबी अपने निजी व्यक्ति को देता है, और निजी काम में उपयोग करता है। चाबी मांगने पर टाल मटोल करता है।