बेरमो: ढोरी स्टाफ क्वार्टर में बेरमो विधायक ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं, हर संभव समाधान का दिया भरोसा
Bermo, Bokaro | Jan 27, 2024 बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय स्टाफ क्वार्टर ढोरी में बेरमो विधानसभा की जनता, सामाजिक संगठन एवं महागठबंधन के साथियों की समस्याओं को जाना और सुना। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने जनता दरबार में आए हुए सभी लोगों की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया।