रामसनेही घाट: कोयलावर खैरी तटबंध पर रामसनेहीघाट तहसील प्रशासन ने आगामी बाढ़ सीजन की तैयारी परखने के लिए मार्क ड्रिल किया
आगामी बाढ़ सीजन की तैयारी को परखने के लिए तहसील रामसनेहीघाट प्रशासन ने एक व्यापक मार्क ड्रिल का आयोजन किया।जिसमें नाव पलटने पर नदी में डूब रहे व्यक्ति का सुरक्षित बचाव करना पानी में फंसे पशुओं को बचाना और राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन शामिल था। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह का रामसनेहीघाट सीओ जटाशंकर मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।