मांझी: कटोखर में झाड़ी से 238 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
Manjhi, Saran | Apr 25, 2026 मांझी थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कटोकर गांव में झाड़ियां में छुपा कर रखी गई 238 लीटर सादा बड़ामद की है। हालांकि छापामारी के दौरान कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर पानी टंकी के समीप छापेमारी कर उक्त शराब बरामद की गई। फरार तस्कर के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।