धनबाद में एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया गया है, जिस पर YADAV 0304 नंबर प्लेट लगा था। गाड़ी का असली नंबर JH10CS 0304 है। परिवहन विभाग ने बताया कि गाड़ी के मालिक ने फैशन के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की, जो नियमों का उल्लंघन है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।