गिरिडीह: गांडेय के केराडाबर गांव में बच्चों का विवाद दो पक्षों में बदला, बैठक से शांतिपूर्ण समाधान
गांडेय थाना क्षेत्र के कर्रीबांक पंचायत अंतर्गत केराडाबर गाँव में बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद दो पक्षों में बदल गया था, जिसे पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की पहल से शनिवार की सुबह 11 बजे गांडेय थाना परिसर में बैठक आयोजित कर शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया।